जौनपुर में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन: NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

जौनपुर

जौनपुर जनपद में NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन जताया।

लाठीचार्ज की निंदा, सोनम वांगचुक के मुद्दों पर निर्णय की मांग

प्रदर्शन से पूर्व दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट बार सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष घनश्याम सिंह और संचालन महामंत्री मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया।

बैठक में अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार को दमनकारी नीति छोड़कर संवाद के जरिए हल निकालना चाहिए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी सरकार से शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

कलेक्ट्रेट परिसर में निकाला जुलूस, ठप रहा न्यायिक कार्य

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के निर्णय के तहत जिले के सभी अधिवक्ता दिनभर न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत बहिष्कार रहे, जिससे अदालती कामकाज ठप रहा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.