बड़ौत
बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजरोल स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजरोल स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पाल तोमर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित (पदमुक्त) कर दिया है।
इन पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई
अध्यक्ष रविंद्र पाल तोमर ने मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी पुनर्गठन और व्यवस्था में बदलाव के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।
देवराज सिंह (महामंत्री)
विजयपाल सिंह फौजी (मंत्री)
सुशील कुमार शर्मा (ऑडिटर)
देवेंद्र सिंह (संयोजक)
इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि ट्रस्टी राजेंद्र कश्यप तथा संरक्षक महंत बाबा आनंद दास का पूर्व में निधन हो जाने के कारण, औपचारिकता के तहत उनका नाम भी कमेटी से हटा दिया गया है।
अब मंदिर कमेटी से नहीं है कोई संबंध, फर्जी दावा करने पर होगी कार्रवाई
अध्यक्ष रविंद्र पाल तोमर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब इन सभी पूर्व पदाधिकारियों का शिव मंदिर ट्रस्ट बिजरोल की कार्यकारिणी या व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।
अध्यक्ष की चेतावनी
यदि निष्कासित किया गया कोई भी व्यक्ति स्वयं को मंदिर कमेटी का पदाधिकारी बताकर कोई कार्य करता है या दावा पेश करता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक व सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













