अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 67 अनूपशहर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 67 अनूपशहर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूपशहर तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर हुए चंदे में गड़बड़ी और हेरफेर से पूरे देशवासियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग की।
वहीं, जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि मंदिर चंदे में धांधली की घटना देशवासियों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले के असली गुनहगारों को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
लगाए जोरदार नारे, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद’ के जोरदार नारे लगाए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे।
संगठन पदाधिकारी: जिला महासचिव नितिन कुमार शर्मा, जिला सचिव नूर मोहम्मद, विकलांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यीशु शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गौड़।
वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी: हेमंत कुमार शर्मा, मोहन सरीन, नटवरलाल शर्मा, महेश चंद्र गौड़, सूरजपाल सिंह, जगमाल सिंह यादव, प्रवीण गर्ग, राकेश शर्मा, कौशल शर्मा, बृजेश शर्मा।
महिला व अन्य सदस्य: कुमारी अंशिका भारद्वाज, श्रीमती निशा शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, अनुराग शर्मा, के.के. शर्मा, अहमद हसन, उमर मोहम्मद, विनय सोती, भूदेव शर्मा, राजवीर शर्मा, सचिन एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













