बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में स्थित सुलभ शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में स्थित सुलभ शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रहा है। वर्षों से सुलभ शौचालय का समुचित संचालन न होने के कारण ग्रामीणों को इस सार्वजनिक सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
ग्राम प्रधान के खिलाफ जताया विरोध
ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय की साफ-सफाई और संचालन को लेकर कई बार ग्राम प्रधान राजपाल सिंह से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। देखरेख न होने से शौचालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
BDO से की शिकायत, शीघ्र संचालन की मांग
समस्या से परेशान ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी (BDO) सोहनवीर सिंह को मामले की जानकारी देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने और विरोध दर्ज कराने वालों में यशपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, अरविंद शर्मा,गोरेलाल शर्मा, टीकम चौधरी, लाल सिंह,राजकुमार, नेम सिंह और संजय शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
जांच कर कराई जाएगी कार्रवाई:सोहनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी (दानपुर)
मामले का संज्ञान लिया गया है। पूरी स्थिति की जानकारी जुटाकर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुलभ शौचालय को शीघ्र संचालित कराकर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













