सिद्धार्थनगर सोशल मीडिया से मंगाई ‘मिनी बिलिंग मशीन’, बॉक्स खोलते ही निकली साबुन की टिकिया; ठगी का शिकार हुआ युवक

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ढेहखारी बुजुर्ग गांव से सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ढेहखारी बुजुर्ग गांव से सामने आया है, जहाँ एक युवक को सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर सामान मंगाना भारी पड़ गया। पीड़ित ने मिनी बिलिंग मशीन का ऑर्डर दिया था, लेकिन पार्सल खोलने पर अंदर से मशीन की जगह साबुन की टिकिया निकली।

विज्ञापन देखकर दिया था ऑर्डर

जानकारी के अनुसार, ढेहखारी बुजुर्ग गांव निवासी पीड़ित युवक ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘मिनी बिलिंग मशीन’ का लुभावना विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर भरोसा करते हुए युवक ने दिए गए लिंक के जरिए मशीन ऑनलाइन बुक कर दी।

बॉक्स खोलते ही उड़े होश

डिलीवरी बॉय जब पार्सल लेकर पहुंचा, तो युवक ने पेमेंट कर पार्सल प्राप्त कर लिया। लेकिन जैसे ही उसने उत्सुकता में बॉक्स को खोला, उसके होश उड़ गए। बॉक्स के अंदर चमचमाती बिलिंग मशीन के बजाय साबुन की एक टिकिया रखी हुई थी।

पीड़ित का आरोप

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने विज्ञापन पर भरोसा करके ऑर्डर बुक किया था, लेकिन कंपनी और डिलीवरी नेटवर्क ने उसके साथ सरासर धोखाधड़ी की है। फर्जी डिलीवरी के जरिए उसे चूना लगाया गया है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद स्थानीय पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाले अनजान विज्ञापनों और लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें तथा अधिकृत वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.