सिद्धार्थनगर: बेवा के पास खाई में मिले घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 6 दिन बाद हुई शिनाख्त; परिवार में पसरा मातम

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की 6 दिन बाद पहचान हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की 6 दिन बाद पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड संख्या-2 (लवकुश नगर शेखुई) निवासी सागर गौतम (26 वर्ष) पुत्र परशुराम के रूप में हुई है। सागर की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

घर से लापता होने के बाद खाई में मिला था घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर गौतम 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों को सोशल मीडिया और स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिली कि 13 जुलाई को बेवा पेट्रोल पंप के पास खाई में एक युवक अचेत व घायल अवस्था में मिला था।

इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

परिजनों ने तुरंत डुमरियागंज थाने से संपर्क किया, जहाँ से पता चला कि पुलिस ने घायल युवक को तुरंत बेवा अस्पताल पहुँचाया था, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही युवक की मृत्यु हो गई।

19 जुलाई को परिजनों ने सिद्धार्थनगर पहुँचकर शव की शिनाख्त सागर के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि सागर मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और बेहद सीधे स्वभाव का व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सागर की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वह अपने पीछे 24 वर्षीया पत्नी प्रमिला और 1.5 वर्ष के मासूम बेटे संदीप को छोड़ गया है। इस घटना के बाद से भारतभारी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.