संभल में किन्नरों का थाने पर नग्न होकर हंगामा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास; 17 के खिलाफ FIR दर्ज

संभल

जनपद संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई लेने के विवाद ने रविवार को उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई लेने के विवाद ने रविवार को उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है कि एक पक्ष के किन्नरों ने न केवल थाने के भीतर और बाहर नग्न होकर जमकर हंगामा काटा, बल्कि मुख्य सड़क को जाम कर आत्मदाह करने की धमकी भी दे डाली। पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अश्लीलता फैलाने और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इलाके के विवाद को लेकर थाने बुलाए गए थे दोनों पक्ष

मिली जानकारी के अनुसार, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बधाई (नेग) मांगने को लेकर किन्नर बबली और किन्नर मुमताज पक्ष के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। इसी विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने परिसर में बुलाया था।

मुमताज पक्ष पर उकसाने और नग्न प्रदर्शन करने का आरोप

दरोगा शिवांश पंवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे पुलिस दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच अचानक मुमताज उर्फ यूनुस और उसके साथियों ने बबली किन्नर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे क्षेत्र के गांवों में जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो मुमताज किन्नर अपने साथियों के साथ आक्रोशित होकर थाने के बाहर मुख्य सड़क पर आ गया और चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि मुमताज के उकसाने पर उसके साथी किन्नरों ने बीच सड़क पर ही अपने कपड़े उतार दिए और नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे।

थाने से लेकर सड़क तक मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार

किन्नरों द्वारा सड़क से लेकर थाने के भीतर तक किए गए इस अश्लील प्रदर्शन और हंगामे के कारण मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग सहम गए। इस दौरान हंगामा कर रहे गुट ने पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया। जब पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो आरोपी किन्नर अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

भारतीय न्याय संहिता BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने इस अमर्यादित कृत्य को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर मुख्य आरोपी किन्नर मुमताज उर्फ यूनुस सहित उसके पक्ष के कुल 17 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 126(2), 352, 351(3), 296(क), 121(2), 270 और 308(5) के तहत संगीन मुकदमा पंजीकृत किया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.