महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेन्दा में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आज सोमवार को आनंदनगर (फरेन्दा) की पवित्र धरती पर प्रथम आगमन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

#महराजगंज जनपद के फरेन्दा में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आज सोमवार को आनंदनगर (फरेन्दा) की पवित्र धरती पर प्रथम आगमन हुआ। पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन पर समूचा फरेन्दा क्षेत्र भक्ति, उत्साह और सनातन के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्वागत स्थल पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
पाखंड छोड़ वेदों के मार्ग पर चलना ही कल्याणकारी”: शंकराचार्य जी
आनंदनगर फरेन्दा पहुँचने पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पूज्य स्वामी जी ने धर्म और संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने कहा आज के समय में सनातन संस्कृति और संस्कारों को बचाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। कलियुग में भी धर्म मरा नहीं है। संतों का मुख्य दायित्व जनता को सही मार्ग दिखाना है। पाखंड और अंधविश्वास को छोड़कर वेदों के मार्ग पर चलना ही कल्याणकारी है।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म, गौ-सेवा और देशभक्ति से जोड़ा जाना बेहद जरूरी है, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।
क्षेत्रवासियों को दिया आशीर्वाद, गुरुकुल व गौशाला स्थापना पर बल
शंकराचार्य जी ने आनंदनगर फरेन्दा की पावन धरा को प्रणाम करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में गुरुकुल, गौशाला और धार्मिक शिक्षा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
मंगल गीतों और भगवा ध्वज के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत
स्वामी जी के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर व आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया, तो वहीं युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराकर जयघोष किया। इस दौरान संत समाज, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक जगत के प्रमुख लोग भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजकों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने कहा कि शंकराचार्य जी का प्रथम आगमन आनंदनगर फरेन्दा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिससे पूरे क्षेत्र में नई धार्मिक चेतना का संचार हुआ है।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













