बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश सरकार की हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बुद्धपुर-मुमरेजपुर के गांव बुद्धपुर में ‘मियावाकी बाग’ विकसित किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार की हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बुद्धपुर-मुमरेजपुर के गांव बुद्धपुर में ‘मियावाकी बाग’ विकसित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत ग्राम समाज की 5 बीघा भूमि पर सघन पौधारोपण किया जाएगा।
पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ हवा को बढ़ावा
परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में हरियाली का दायरा बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण उपलब्ध कराना है।
ग्राम पंचायत बुद्धपुर-मुमरेजपुर के प्रधान पति डॉ. भीम प्रकाश ने बताया
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की इस अनूठी पहल से गांवों को हरा-भरा बनाने में मदद मिल रही है। 5 बीघा जमीन पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
गांव में मियावाकी पद्धति से बाग तैयार होने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन की इस पहल का सहर्ष स्वागत किया है। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के बड़े स्तर के पौधारोपण अभियानों से न केवल गांव का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि जल-संरक्षण और शुद्ध हवा के लिए भी यह बाग मील का पत्थर साबित होगा।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













