सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराने के नोटिस के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराने के नोटिस के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेता कमाल अहमद खान और विजय चौधरी के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
15 दिन के नोटिस पर सपा का कड़ा ऐतराज
ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने बताया कि प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है।
सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, जहाँ हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यदि इन इमारतों पर बुलडोजर चला, तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान सपा नेता कमाल अहमद खान ने कहा शिक्षा संस्थानों का संरक्षण करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराने के लिए जारी नोटिस को तत्काल निरस्त किया जाए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उन्हें जेल से रिहा किया जाए।
प्रशासन ने दिया आश्वासन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













