दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासन

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौराऊ में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौराऊ में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। यहाँ का सार्वजनिक शौचालय इन दिनों पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस शौचालय के रखरखाव और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके कारण यह पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है और ग्रामीणों को खुले में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों में भारी नाराजगी

इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में ग्राम प्रधान पंकज के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की मूलभूत समस्याओं पर जनप्रतिनिधि द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के विकास और स्वच्छता से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रधान द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ती चली गई।

बीडीओ सोहनवीर सिंह को सौंपा मांग पत्र

शौचालय की दुर्दशा से तंग आकर गांव के संभ्रांत नागरिकों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) सोहनवीर सिंह से मुलाकात कर इस गंभीर जनसमस्या से उन्हें अवगत कराया। राजू, सत्येंद्र ठाकुर, वैद्य जी, महेश राघव, उर्वेश राघव, संजय चौहान, विपिन शर्मा, राजेश शर्मा, प्रशांत लोधी और के.पी. सिंह (एडवोकेट) सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपकर सार्वजनिक शौचालय की अविलंब मरम्मत कराने और इसे सुचारू रूप से चालू करवाने की पुरजोर मांग की है।

अधिकारी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द शौचालय को चालू करवाकर ग्रामीणों को राहत देने का वादा किया है।

मुख्य सवाल: सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है, लेकिन दौराऊ गांव की यह तस्वीर बताती है कि धरातल पर लापरवाही का आलम क्या है। अब देखना यह होगा कि बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को कब तक इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिलती है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.