सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मोहाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मोहाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को मजिगवा से लीलाडीहवा मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलामुद्दीन (44 वर्ष), निवासी ग्राम पड़रिया, थाना लुंबिनी, जनपद रूपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद खाद और साइकिल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में ककरहवा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार और आत्मानन्द यादव शामिल रहे।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













