बुलंदशहर: पोखर के सौंदर्यीकरण में निकली प्राचीन शिवलिंग, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा (वार्ड नंबर-10) स्थित ‘दौज वाली पोखर’ के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान खुदाई में एक प्राचीन शिवलिंग और शंख मिलने से क्षेत्र में भारी कौतूहल और आस्था का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा (वार्ड नंबर-10) स्थित ‘दौज वाली पोखर’ के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान खुदाई में एक प्राचीन शिवलिंग और शंख मिलने से क्षेत्र में भारी कौतूहल और आस्था का माहौल है। रविवार सुबह वहां खेल रहे बच्चों की सजगता के चलते यह दिव्य शिवलिंग सामने आई।

बताया जा रहा है कि खेल-खेल में बच्चों को मिट्टी में कुछ उभरा हुआ हिस्सा दिखा। बच्चों ने जब फावड़े की मदद से वहां खुदाई की, तो नीचे एक प्राचीन शिवलिंग प्रकट हुई। आश्चर्य की बात यह रही कि फावड़ा लगने के बावजूद शिवलिंग पर खरोंच का एक भी निशान नहीं आया। इसके साथ ही जल के लिए गड्ढा खोदते समय वहां से शंख भी बरामद हुए।

चमत्कारिक रूप से शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही मौके पर जयकारों के साथ महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जलाभिषेक व पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही वार्ड सभासद कपिल कुमार आर्य ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवासियों के सहयोग से शिवलिंग के चारों ओर ईंट और सीमेंट का सुरक्षित घेरा बनवाया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल और एसआई गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। वर्तमान में पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल है और स्थानीय लोग इस पावन स्थल पर भव्य शिव मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.