बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को लेकर सांसद राजकुमार सांगवान को सौंपा ज्ञापन

बागपत

बागपत जनपद के  भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के  भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान अपनी लिखित शिकायतें एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कार्यालय, गोरीपुर पहुँचे, जहाँ उनकी समस्याओं को संकलित किया गया।

सांसद से मिलकर उठाईं राजस्व और बिजली विभाग की समस्याएं

इसके उपरांत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल सांसद श्री राजकुमार सांगवान से गेस्ट हाउस में मिला तथा किसानों की ओर से राजस्व विभाग, बिजली विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं का लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान कराने की मांग की।

सांसद ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन

सांसद राजकुमार सांगवान ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद खान, संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद सहित भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा भविष्य में भी किसानों की प्रत्येक जायज़ मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग