बलिया: पुलिस मुठभेड़ में 5 अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

बलिया

बलिया जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार तड़के पुलिस और अंतरराज्यीय वाहन चोरों के बीच हुई तीखी मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके 4 अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। यह गिरोह चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने के लिए बिहार ले जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पुलिस पर झोंका फायर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम अपराध नियंत्रण व चेकिंग अभियान में मुस्तैद थी। इसी दौरान दिनांक 19 जुलाई की तड़के लगभग 2:45 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ कुछ शातिर चोर बैरिया-बिहार मार्ग से होकर गुजरने वाले हैं।

सूचना के आधार पर स्वाट/सर्विलांस व थाना बैरिया पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और नाकेबंदी शुरू की। इसी बीच पुलिस टीम को देखकर बदमाश हेमंत सिंह ने खुद को घिरता पाया और बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, चार दबोचे गए

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने त्वरित आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई मुस्तैद फायरिंग में मुख्य आरोपी हेमंत सिंह (उम्र 27 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके का फायदा उठाते हुए भागने का प्रयास कर रहे शेष 4 अन्य अभियुक्तों को भी दौड़ाकर पकड़ लिया।

घायल बदमाश हेमंत सिंह को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
हेमंत सिंह (घायल): पुत्र हरेराम सिंह, निवासी कुरैजी, थाना गड़वार, जनपद बलिया (उम्र 27 वर्ष)।

हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह: पुत्र शशिचन्द सिंह, निवासी जगदीशपुर, थाना फेफना, जनपद बलिया।

दिनेश श्रीवास्तव: पुत्र फतेबहादुर श्रीवास्तव, निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया।

अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय: पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय, निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर, थाना रिविलगंज (सारण, बिहार); हाल मुकाम- टोला शिवन राय, थाना बैरिया, बलिया।

जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़: पुत्र भगेलू गोड़, निवासी बभनौली, थाना गड़वार, जनपद बलिया।

तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर), 01 अदद जिंदा कारतूस और 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही अभियुक्तों के पास से चोरी की मोटरसाइकिलें और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

अधिकारियों का वक्तव्य
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अपर एसपी दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया

“यह एक बेहद शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह है जो उत्तर प्रदेश से गाड़ियां चुराकर बिहार में खपाने का काम करता था। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और चोरी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.