सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को नौगढ़ के साड़ी तिराहा पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को नौगढ़ के साड़ी तिराहा पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा नेता शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह और कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस भव्य स्वागत समारोह ने आगामी चुनावों से पहले सिद्धार्थनगर में भाजपा की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह को एक बार फिर साबित कर दिया है।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













