सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक रिक्शा सवार महिला को निशाना बनाते हुए छह संदिग्ध महिलाओं ने उनके गले से सोने का हार पार कर दिया। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता गहरा गई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नौशाद की पत्नी कस्बे में एक रिक्शे पर सवार होकर जा रही थीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसी रिक्शे पर पहले से ही छह संदिग्ध महिलाएं बैठी हुई थीं। रिक्शा जैसे ही कस्बे के व्यस्ततम श्याम मेडिकल स्टोर के पास पहुंचा, तभी उतरने के बहाने उन संदिग्ध महिलाओं ने अत्यंत सफाई से पीड़ित महिला के गले से सोने का हार उड़ा दिया और पलक झपकते ही मौके से रफूचक्कर हो गईं।
पुलिस को दी गई तहरीर, जांच शुरू
गले से हार गायब देख पीड़ित महिला के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित नौशाद ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय इटवा थाना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित महिलाओं की शिनाख्त व गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का पक्ष
इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध महिलाओं की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













