अनूपशहर: मुन्नी देवी के निधन पर शोक, सांत्वना देने शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुंचीं कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष पूजा देवी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा 67 अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम अहार बांगर में मंगलवार को दिनेश शर्मा की माता एवं गाँव की सम्मानित महिला मुन्नी देवी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा 67 अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम अहार बांगर में मंगलवार को दिनेश शर्मा की माता एवं गाँव की सम्मानित महिला मुन्नी देवी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

आज महिला कांग्रेस बुलंदशहर की जिला अध्यक्ष पूजा देवी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की टीम के साथ शोकाकुल परिवार के आवास पर पहुँचीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।

पूजा देवी ने कहा कि मुन्नी देवी मिलनसार और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उनका जाना पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।
इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग सुभाष चंद शर्मा विक्रम ठाकुर और और कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.