शोहरतगढ़: दुर्गेश कसौधन बने उद्योग व्यापार संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष, व्यापारियों ने दी बधाई

शोहरतगढ़

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।सिद्धार्थनगर जनपद नगर पंचायत शोहरतगढ़ के निवासी दुर्गेश कसौधन को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘ब्लॉक शोहरतगढ़ उपाध्यक्ष’ के पद पर मनोनीत किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।सिद्धार्थनगर जनपद नगर पंचायत शोहरतगढ़ के निवासी दुर्गेश कसौधन को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘ब्लॉक शोहरतगढ़ उपाध्यक्ष’ के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से स्थानीय व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मिली जिम्मेदारी

यह मनोनयन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की संस्तुति पर दुर्गेश कसौधन को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि दुर्गेश कसौधन स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

व्यापारियों और समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

दुर्गेश कसौधन के ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत होने की आधिकारिक घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर संगठन के सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष अजय कसौधन और जिला महामंत्री भीम चंद कसौधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दुर्गेश के नेतृत्व में शोहरतगढ़ ब्लॉक में व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण होगा।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से आनंद कसौधन, नीलू रुंगटा, पवन कसौधन, अर्जुन कसौधन सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यापारी और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.