बिधूना: अवैध शराब बेचने वाले 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब की बरामद

बिधूना/औरैया

औरैया जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर सूरजपुर मोहल्ले के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम मुस्तैद थी।

मंगलवार को बिधूना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर के जरिए अवैध शराब की बिक्री करने वाले संदिग्धों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सूरजपुर के पास से दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 5-5 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नलिखित है:

क्षत्रपाल पुत्र मंगल सिंह, निवासी- मोहल्ला सूरजपुर, थाना बिधूना, जनपद औरैया (उम्र 25 वर्ष)

सूरज पुत्र गोपाल, निवासी- मोहल्ला सूरजपुर, थाना बिधूना, जनपद औरैया (उम्र करीब 27 वर्ष)

इस कामयाबी और बरामदगी के आधार पर बिधूना थाने में अभियुक्त क्षत्रपाल के विरुद्ध मु0अ0स0 253/2026 और अभियुक्त सूरज के विरुद्ध मु0अ0स0 254/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विनोद सचान (थाना बिधूना, जनपद औरैया),का0 अनिल कुमार (थाना बिधूना, जनपद औरैया) एवं हमराही बल।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.