जोगिया उदयपुर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
दहेज हत्या के मुकदमे में चल रहा था वांछित
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जोगिया उदयपुर थाने के प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और वांछितों की तलाश में जुटी थी। आरोपी के खिलाफ थाने में मु0अ0सं0 101/2026 धारा-80(2) बीएनएस (BNS) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था।
पिपरा पाण्डेय गांव के पास से दबोचा गया आरोपी
मंगलवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। पुलिस ने पिपरा पाण्डेय गांव के समीप नौगढ़-शोहरतगढ़ मुख्य मार्ग से वांछित अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवकरन पुत्र सीताराम, निवासी- सिसवा खुर्द, थाना- जोगिया उदयपुर, जनपद- सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
इस शातिर वांछित को दबोचने में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही उ0नि0 रमेश चन्द्र (थाना जोगिया उदयपुर),का0 विकास सिंह (थाना जोगिया उदयपुर),रि0आर0 अवनीश कुमार (थाना जोगिया उदयपुर)
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













