सिद्धार्थनगर: 11 हजार वोल्ट के खंभे में उतरा करंट, भैंस की तड़पकर मौत, ग्रामीणों की शिकायत पर जेई ने कटवाई बिजली

जोगिया उदयपुर/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हडकौली में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हडकौली में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 11,000 वोल्टेज के हाईटेंशन लाइन के खंभे में अचानक करंट उतर आया। इस करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दुधारू भैंस की मौके पर ही तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया।

करंट की चपेट में आई भैंस, टला बड़ा हादसा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत हडकौली में लगे 11 हजार वोल्ट के खंभे में काफी समय से तकनीकी खराबी थी, जिसके चलते बारिश या नमी के कारण पोल में करंट आ गया। मंगलवार को जब एक भैंस उस खंभे के पास से गुजरी, तो वह करंट की चपेट में आ गई और जबरदस्त झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत यह रही कि उस समय कोई इंसान या बच्चा उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

पीड़ित पशुपालक और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पीड़ित को उसकी दुधारू भैंस की मौत का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, क्षेत्र में जितने भी जर्जर बिजली के खंभे और ढीले तार हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी इंसानी जान को खतरा न हो। बिजली कटने के बाद विभाग की टीम लाइन को ठीक करने के प्रयास में जुट गई है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.