बुलंदशहर: धीमही गांव में लंबे समय से जलभराव, रास्ते ठप, ग्रामीणों में गंभीर बीमारियां फैलने का डर

दानपुर/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम धीमही (पोस्ट धर्मपुर) में पिछले काफी लंबे समय से मुख्य सड़क पर गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम धीमही (पोस्ट धर्मपुर) में पिछले काफी लंबे समय से मुख्य सड़क पर गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नारकीय स्थिति के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीमारियों का बढ़ा खतरा, जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती

ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि लंबे समय से जमा इस गंदे पानी में अब खतरनाक कीड़े-मकोड़े और अन्य जीव-जंतु पनपने लगे हैं। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में मच्छरों के प्रकोप से गांव में मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित विभाग ने इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो यह पूरे गांव के जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ी और भयावह चुनौती बन सकती है।

ग्रामीणों ने लगाई जल निकासी की गुहार

धीमही गांव के जागरूक नागरिकों सतपाल सिंह, थोड़ी सिंह, बेनामी सिंह, नौरंगीलाल, रमेश चंद और गंगाराम सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से विनम्र अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस जनसमस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर मौके पर जल निकासी की उचित व पक्की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को इस नारकीय जीवन से जल्द से जल्द राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.