बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और निर्धन वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।
शिविर का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार एवं जिला सह मंत्री भू प्रकाश बजाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, जबकि बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, 96 मरीजों की हुई जांच
शिविर में आने वाले क्षेत्र के मरीजों के उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अनुभवी चिकित्सकों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान:
डॉ. नरेंद्र कुमार आर्य (नीतू क्लिनिक)
डॉ. प्रदीप कुमार (डीडी क्लिनिक) तथा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुशल पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में मुख्य रूप से आधुनिक मशीनों द्वारा ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड ग्रुप एवं ब्लड शुगर की निःशुल्क जांचें की गईं। शिविर के दौरान कुल 96 मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 36 चिन्हित मरीजों को चिकित्सकों के परामर्श पर संस्था की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के समापन पर आयोजकों और पदाधिकारियों ने बताया कि ‘सेवा सप्ताह’ के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का एकमात्र उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर बढ़ावा देना है। संगठन भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी शिविरों का आयोजन पूरे जनपद में करता रहेगा।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में विहैप के जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह प्रधान, जिला संयोजक योगेश वर्मा, अशोक दिलवाले, अजय जायसवाल, पूर्व नगर संचालक तिलक साहनी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला आचार्य प्रमुख मुनेश भारती, विकास वासन, मंडल अध्यक्ष मयंक वासनी ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम संयोजक एवं नगर अध्यक्ष अतुल राजपूत, बजरंग दल नगर संयोजक शिवम राजपूत, सह संयोजक पंकज, प्रखंड मंत्री राजन, नीरज, प्रखंड सत्संग प्रमुख तथा नगर गोरक्षा प्रमुख राहुल सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












