उभांव
बलिया जनपद की उभांव थाना पुलिस ने आपातकालीन सेवा डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की उभांव थाना पुलिस ने आपातकालीन सेवा डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम द्वारा की गई है।
गाड़ी की चाभी और 4500 रुपये छीनने की दी थी फर्जी सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार (11 जुलाई 2026) की शाम करीब 07:55 बजे डायल-112 पर एक सूचना फ्लैश हुई। सूचनाकर्ता ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों द्वारा दो व्यक्तियों को रोककर उनकी गाड़ी की चाभी और 4500 रुपये नकद जबरन छीन लिए गए हैं। लूट और छिनैती जैसी गंभीर घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी और उभांव थाने की स्थानीय पुलिस टीम में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल भारी बल के साथ मौके पर पहुँच गई।
पूछताछ में खुला राज, आपसी रंजिश में रची गई थी कहानी
मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने जब स्थिति की गहनता से पड़ताल की और संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाई, तो सच सामने आ गया। कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि गाड़ी की चाभी निकालने और रुपये छीनने जैसी कोई भी घटना धरातल पर घटित ही नहीं हुई थी। उक्त तीनों युवकों ने आपसी विवाद या किसी अन्य रंजिश के चलते पुलिस को परेशान करने और विपक्षी पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से डायल-112 पर यह झूठी व भ्रामक सूचना दी थी।
इनसेट: गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार सचिन यादव (उम्र 26 वर्ष), पुत्र स्व. घूरा शंकर यादव — निवासी जिउतपुरा, बलिया।यश यादव (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अनिल यादव — निवासी भीटा भुवारी, बलिया।गुफरान (उम्र 30 वर्ष), पुत्र नवीउल्लाह खान — निवासी तिरनई खिजिरपुर, बलिया है।
उभांव थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी तंत्र को गुमराह करने, पुलिस का समय बर्बाद करने और झूठी अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोप में तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 170 / 126 / 135 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत विधिक चालान कर उन्हें माननीय ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड, बलिया के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













