औरैया
औरैया जनपद की कोतवाली औरैया पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की कोतवाली औरैया पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी (CO) नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
मंडी के पास से धरा गया 21 वर्षीय आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को आज रविवार को सूचना मिली कि नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए मंडी के बगल से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान आशिश (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र संजू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम मौलापुर, थाना शिकोहाबाद (जिला फिरोजाबाद) का निवासी है और वर्तमान में शांति नगर (फिरोजाबाद) में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
BNS और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली औरैया में मु.अ.सं. 332/2026 पंजीकृत है। आरोपी के विरुद्ध कानून की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है,
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में एक वीडियो के वायरल होते ही सनसनी फैल गई। ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो जारी कर दिया। @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/ImxcGlHNiH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026













