महराजगंज
महराजगंज जनपद के महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना और सिंदुरिया पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना और सिंदुरिया पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन बाल अश्लील सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, कंप्यूटर उपकरण, फर्जी आईडी तथा आपत्तिजनक सामग्री के स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं।
साइबर निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सटीक सूचना पर शुक्रवार को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कसमरिया स्थित अनुज पटेल के घर पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से पुलिस ने आकाश शर्मा, अरुण गौड़, अनुज पटेल और दिनेश गौड़ को धर दबोचा।
फर्जी आईडी बनाकर करते थे प्रसार
पुलिस पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम तथा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फर्जी और गुप्त यूजर आईडी बनाकर बाल अश्लील फोटो व वीडियो सामग्री का संग्रह व प्रसार करते थे और इसके बदले कथित तौर पर अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करते थे। अपनी पहचान छिपाने और नई सिम एक्टिवेट कराने के लिए इन लोगों ने फर्जी पहचान पत्र भी तैयार कर रखे थे। इस संबंध में साइबर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 43/2026 पंजीकृत किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 67, 67ए, 67बी तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 15 के तहत विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
बरामदगी का विवरण:
04 मोबाइल फोन
01 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 01 सीपीयू, 01 माउस व 03 डाटा केबल
01 इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड
01 फर्जी पहचान पत्र
12 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
सराहनीय कार्य करने वाली संयुक्त टीम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक रामानुज यादव, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार यादव, कांस्टेबल अर्जुन पासवान और कांस्टेबल संतोष शर्मा शामिल रहे।
साइबर सुरक्षा के प्रति पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इंटरनेट या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा बाल शोषण से संबंधित सामग्री को न तो देखें, न डाउनलोड करें और न ही किसी अन्य को फॉरवर्ड करें। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें। साथ ही अपने सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग अवश्य करें।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












