लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व गतिशील बनाने के उद्देश्य से देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।श्रम, चिकित्सा, संस्कृति और ऊर्जा समेत कई विभागों के बदले मुखिया; कई जिलों को मिले नए CDO और नगर आयुक्त।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व गतिशील बनाने के उद्देश्य से देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 वरिष्ठ आईएएसअधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में श्रम, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति, ऊर्जा और राजस्व जैसे कई अत्यंत महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया गया है। साथ ही कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्तों की भी तैनाती की गई है।
यूपी में 20 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला pic.twitter.com/ct24EVpFQg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












