बुलंदशहर
बुलन्दशहर के इस्माइलपुर गांव में रात 2 बजे पहुँची मेरठ पुलिस; ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शन की चेतावनी के बाद प्रशासनिक एक्शन।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मेरठ में ज्ञापन दिए जाने के विरोध में मेरठ पुलिस ने कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ में 15 जून को दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसकी भनक लगते ही मेरठ पुलिस सक्रिय हो गई।
रात करीब 2 बजे मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर के गांव इस्माइलपुर पहुंचकर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को उनके मायके में ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
पूनम पंडित को मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर स्थित उनके मायके में ही नजरबंद रखा है। हाउस अरेस्ट की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
यूपी में 20 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला pic.twitter.com/ct24EVpFQg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026













