बुलन्दशहर: एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने खुर्जा कोतवाली का किया औचक निरीक्षण; कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के एसपी देहात अंतरिक्श जैन ने कोतवाली खुर्जा नगर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के एसपी देहात अंतरिक्श जैन ने कोतवाली खुर्जा नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस तथा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण रखा जाए और महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाए।

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए ताकि यात्रा सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.