बुलंदशहर
बुलंदशहर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा शुरू होने से पहले ADM प्रशासन और ASP सिटी ने स्याना क्षेत्र में कांवड़ मार्गों का जायज़ा लिया।
अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क, पेयजल और सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया। संवेदनशील स्थलों, मंदिरों और प्रमुख पड़ावों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया।

बिजली और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। प्रशासन का जोर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर है।
अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और कांवड़ मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।













