बुलंदशहर
बुलंदशहर 6 जुलाई तहसील सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान सीडीओ ने विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनका समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
इस समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो गंभीर मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष बची 55 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी ढंग से हल करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सबसे अधिक मामले पुलिस, राजस्व, गन्ना और आपूर्ति विभाग से संबंधित रहे। सीडीओ निशा ग्रेवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पीड़ित को वास्तविक न्याय मिलना चाहिए और कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर वीडीओ मनीष कुमार मिश्रा, तहसीलदार संजय कुमार, मुन्ने खान, नायब तहसीलदार दीक्षा गौतम और ईओ गार्गी त्यागी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।













