SSB और मीडिया की संयुक्त पहल: रघुनगर में चलाया गया वृहद पौधारोपण अभियान

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन क्षेत्र के अंतर्गत रघुनगर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र सीमा बल और मीडिया प्रतिनिधियों की एक अनूठी एवं संयुक्त पहल सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन क्षेत्र के अंतर्गत रघुनगर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र सीमा बल और मीडिया प्रतिनिधियों की एक अनूठी एवं संयुक्त पहल सामने आई है। यहाँ SSB की तृतीय वाहिनी ई. समवाय, मुख्य रघुनगर के जवानों ने स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ मिलकर एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत जवानों और पत्रकारों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज रोपा गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, छाया और एक स्वस्थ पर्यावरण की मजबूत नींव साबित होगा।

इस दौरान अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। सुरक्षा बल और मीडिया की इस सकारात्मक साझेदारी की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश बताया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.