बुलंदशहर: सिकन्द्राबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन जुलाई दो हजार छब्बीस को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गांव भीखड़ा के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में संदिग्ध व्यक्तियों के पास से एक अवैध पिस्टल और एक अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने मौके से कार को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद कार स्कॉर्पियो है जिसका नंबर यूपी तेरह बीएम छह हजार पांच सौ पचपन है। यह कार घटना में प्रयुक्त की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता नरेंद्र पुत्र किशनवीर निवासी ग्राम भीखड़ा थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर और हर्ष पुत्र सत्यवान निवासी एसडीएम कॉलोनी मकान संख्या चौबीस बटा अट्ठाईस थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुकदमा संख्या छह सौ अट्ठाईस बटा दो हजार छब्बीस धारा तीन बटा पच्चीस शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त नरेंद्र का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके विरुद्ध थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर में दो सौ उनसठ बटा पच्चीस धारा एक सौ पंद्रह दो, एक सौ सत्रह दो, एक सौ इक्यानवे दो बीएनएस और मुकदमा संख्या दस बटा छब्बीस धारा तीन सौ तिरेपन एक सी बीएनएसएस, दो सौ निन्यानवे बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह अभियुक्त हर्ष के विरुद्ध भी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर में एक सौ तैंतालीस बटा छब्बीस धारा एक सौ नौ एक बटा एक सौ बत्तीस बीएनएस और मुकदमा संख्या छह सौ अट्ठाईस बटा छब्बीस धारा तीन बटा पच्चीस शस्त्र अधिनियम के मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शेलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राबाद, उपनिरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक उत्तम कुमार, हैडकांस्टेबल प्रवीण कुमार, हैडकांस्टेबल श्रीपाल, कांस्टेबल शिवम यादव और कांस्टेबल गौतम शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.