महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने समारोह के दौरान चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के लखिमा निवासी विनोद गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बसहिया बुजुर्ग गए थे। भोजन करने के बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसहिया बुजुर्ग टोला रखवाना निवासी लवकुश (35 वर्ष) पुत्र मिठाई लाल को बनकटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













