परतावल
महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के संपन्न होने के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का चक्का थम गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के संपन्न होने के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का चक्का थम गया। परीक्षा केंद्रों से एक साथ हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों और उनके वाहनों के बाहर निकलने के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम राहगीरों को भारी उमस के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चौकी प्रभारी ने टीम के साथ खुद संभाला मोर्चा
मुख्य मार्ग पर जाम लगने और वाहनों की रफ्तार थमने की सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय बिना समय गंवाए तत्काल अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने खुद बीच सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला और कड़े यातायात प्रबंधन के तहत वाहनों को व्यवस्थित ढंग से वन-बाय-वन आगे बढ़ाना शुरू किया।
पुलिस की सक्रियता की स्थानीय लोगों ने की सराहना
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन चालकों और आम जनता से सहयोग की अपील की। पुलिस के इस त्वरित और भागीरथी प्रयास का असर यह हुआ कि कुछ ही मिनटों में भयंकर जाम की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और दोनों तरफ का यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा।
स्थानीय दुकानदारों और संभ्रांत नागरिकों ने परतावल पुलिस की इस त्वरित सक्रियता और तत्परता की भूरि-भूरि सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते मौके पर मोर्चा नहीं संभालती, तो यह जाम कई घंटों तक खिंच सकता था और अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ती।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













