जौनपुर: एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद के आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में दैनिक जनसुनवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में दैनिक जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसएसपी ने गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक व पड़ोसी विवाद, साइबर अपराध, धोखाधड़ी और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामले सामने आए। प्रत्येक प्रकरण का बारीकी से अवलोकन करते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले, क्योंकि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की संवेदनशीलता से सेवा करना है।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ तत्काल विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और त्वरित विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जौनपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.