जौनपुर में यूपी-टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा: जूते-मोजे उतरवाकर हुई चेकिंग, 10,482 अभ्यर्थी हुए शामिल

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जनपद में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम देखने को मिले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जनपद में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम देखने को मिले। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्थिति यह थी कि अभ्यर्थियों को जूते-मोजे उतरवाकर, शर्ट की बाहें और कॉलर तक खुलवाकर गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। यहाँ तक कि पानी की बोतलों पर लगे रैपर भी हटाकर जांच की गई। तीन दिवसीय इस परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली में कुल 10,482 अभ्यर्थी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की स्वयं समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जनपद के 23 केंद्रों पर आयोजित हो रही इस तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 56,882 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित 5 आरक्षित सेक्टर और 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। केंद्र अधीक्षकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने और अभ्यर्थियों को हर जरूरी सुविधा देने की सख्त हिदायत दी गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.