बड़ौत
बागपत जनपद बड़ौत नगर के गुराना रोड पर स्थित थंबा चौधरी पट्टी बारू ओमकार शर्मा के निवास स्थान पर सर्व समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के गुराना रोड पर स्थित थंबा चौधरी पट्टी बारू ओमकार शर्मा के निवास स्थान पर सर्व समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की हालिया संसदीय सूची में विभिन्न समाजों की भागीदारी को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट हो ब्राह्मण समाज: राजपाल शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजपाल शर्मा ने समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, “जब तक हमारा समाज एकजुट होकर कार्य नहीं करेगा, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। ब्राह्मण समाज ने हमेशा सर्व समाज और दूसरों की भलाई के लिए कार्य किया है। अब समय आ गया है कि हम आपसी भेदभाव को भुलाकर अपनी आवाज को बुलंद करें। उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे बुजुर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में अपनी भूमिका निभाएं।
नारी शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर जोर
चौधरी सुभाष चन्द भारद्वाज ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्कूल चलो अभियान’ पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी शिक्षा अभियान को गति देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी समाज का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने सर्व समाज से अपील की कि आपसी विवादों को थाने-कचहरी ले जाने के बजाय समय निकालकर आपसी सहमति से निपटाएं, जिससे समाज शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से पूरी तरह दूर रहने की भी सलाह दी।
रालोद की सूची में ब्राह्मण, वैश्य और मुस्लिम समाज को जगह न मिलने पर उठाए सवाल
मेजबान थंबा चौधरी पट्टी बारू ओमकार शर्मा ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सभी किसानों और वर्गों की पार्टी है। लेकिन रालोद की संसदीय सूची में ब्राह्मण, वैश्य और मुस्लिम समाज को उचित जगह नहीं मिली है, जबकि ये तीनों समाज हमेशा से पार्टी का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी को इस पर पुनर्विचार करना आवश्यक है, ताकि भाजपा गठबंधन के साथ पार्टी की मजबूती बनी रहे।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













