बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के गांव कर्णवास में भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अंकित शर्मा ने फीता काटकर किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के गांव कर्णवास में भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अंकित शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान चांदी के सिक्के से हुए अनूठे टॉस ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं, वहीं समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने क्षेत्र में खेल स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोसमी और डिबाई के बीच खेला गया। डिबाई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 75 रन बनाए। जवाब में गोसमी की टीम ने 7.3 ओवरों में 76 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भीमवीरपुर और बदरपुर के बीच मुख्य मैच टाई होने के बाद लगातार दो ‘सुपर ओवर’ खेले गए, जिसमें भीमवीरपुर ने 4 रन से बाजी मारी।
डीजे की धुन, राम सिंह की जोशीली कमेंट्री और करीब दो हजार दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे मैदान को आईपीएल जैसा माहौल दे दिया। इस अवसर पर विष्णु, परवीन, निखिल, शिवम और हरिओम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













