बुलंदशहर: गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पोता गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव बूढासी निवासी रामश्री 55 अपने बेटे हरीश 32 और पोते भानु 10 के साथ गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे अनुपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर नारायणपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि रामश्री और हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। पोता भानु उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर छतारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल भानु को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे से बूढासी गांव में शोक की लहर है। मृतक हरीश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.