सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकासखंड के सेखुई में सक्रिय ‘अलर्ट एक्शन सोसाइटी’ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देकर जनसरोकारों की नई पहचान बन रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकासखंड के सेखुई में सक्रिय ‘अलर्ट एक्शन सोसाइटी’ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देकर जनसरोकारों की नई पहचान बन रही है। संस्था के जनजागरूकता कार्यक्रमों को स्थानीय नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
संस्था के सचिव अमित कुमार मिश्र ‘गम्भीर’ ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और सेवा-सहयोग की संस्कृति को मजबूत करना है। आगामी दिनों में ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व विकास जैसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
ग्राम प्रधान तुफैल अहमद और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रईसुल हसन खान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी, जिससे सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं, व्यापारी सद्दाम हुसैन ने संस्था को समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताया। युवा स्वयंसेवक शशांक मिश्र के अनुसार, यह पहल युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित कर उन्हें रचनात्मक दिशा दे रही है।
सहयोग और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर किए जा रहे इन कार्यों से सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा मिल रही है, जिससे लोग अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













