बुलंदशहर (सिकंदराबाद)
बुलंदशहर जनपद के अंतर्गत सिकंदराबाद क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अंतर्गत सिकंदराबाद क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद चीख-पुकार, एक्सप्रेसवे जैसी रोड पर लगा लंबा जाम
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ऑटो में सवारियां बैठी थीं, तभी सचिन होटल के पास रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच-34 पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी तीनों गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जनसुरक्षा से समझौता नहीं: जौनपुर डीएमबारिश से पहले खुले मेनहोल और गड्ढों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देशhttps://t.co/nSs4rWk3hg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













