मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का एक और खौफनाक कहर देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का एक और खौफनाक कहर देखने को मिला। राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास एक अनियंत्रित प्राइवेट बस आगे चल रहे गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस भीषण हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी बिहार नंबर की बस
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर काल बनी तेज रफ्तार, वॉल्वो बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/o3ay4dfuic
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026
सीओ महावन संजीव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह दर्दनाक दुर्घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। बिहार नंबर की एक प्राइवेट बस लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर आगे चल रहे राजस्थान नंबर के गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में तेज रफ्तार बस पीछे से बेहद अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई।
नींद का झोंका बना हादसे का कारण, घायलों की हालत नाजुक
स्थानीय ग्रामीणों और एक्सप्रेसवे कर्मियों की सूचना पर इलाका पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी 25 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल यात्रियों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि संभवतः ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है।
मृतकों की शिनाख्त के प्रयास तेज
हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास से मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर मृतकों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।
मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/EARR0erYW8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













