महराजगंज
उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनपद महराजगंज में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनपद महराजगंज में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के प्रवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड मुहर्रिर राजेश कुमार यादव द्वारा ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत भारी मात्रा में पकड़े गए अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह से विनिष्टीकरण किया गया।
करोड़ों की हेरोइन और नशीली दवाएं इंसीनेरेटर में की गईं भस्मीभूत
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ठूठीबारी से संबंधित कुल 04 गंभीर अभियोगों में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार यह निस्तारण प्रक्रिया पूरी की गई। जब्त किए गए इन नशीले और विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के लिए निर्धारित सरकारी मानकों का कड़ाई से पालन किया गया।
यह पूरी कार्यवाही नौतनवा स्थित ‘मैसर्स ए. वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज’ में संपन्न हुई, जहाँ पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनेरेटर के माध्यम से इन मादक पदार्थों को जलाकर पूरी तरह भस्मीभूत कर दिया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण और अनुमानित मूल्य
पुलिस विभाग द्वारा पारदर्शी तरीके से नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की बाजार में कुल कीमत 72 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है
हेरोइन (Heroin): 282 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 56 लाख रुपये है।
नशीली टैबलेट: 1.5 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
ओनरेक्स सिरप: कुल दो खेपों में (5.8 किग्रा और 3.5 किग्रा) ओनरेक्स सिरप, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 97 हजार रुपये है।
नशीले इंजेक्शन: 0.20 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये है।
कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से हुई कार्यवाही
इस संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विभाग द्वारा गठित विशेष कमेटी की कड़ी निगरानी में इस पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण कराया गया। महराजगंज पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र के स्मैक और नशीली दवाओं के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जनसुरक्षा से समझौता नहीं: जौनपुर डीएमबारिश से पहले खुले मेनहोल और गड्ढों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देशhttps://t.co/nSs4rWk3hg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026












