ऑपरेशन कन्विक्शन: बुलंदशहर पुलिस की बड़ी पैरवी, दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की कठोर सजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस ने “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एडीजे/पोक्सो-02 कोर्ट ने 2017 के दुष्कर्म मामले में आरोपी नितीश कुमार को 12 साल कठोर कारावास और 40,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

थाना शिकारपुर के महमदपुर निवासी नितीश कुमार ने 2017 में वादिया के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में 30 अप्रैल 2017 को थाना कोतवाली नगर में धारा 376 IPC, पोक्सो और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 29 जून 2017 को आरोप पत्र दाखिल किया था।

मॉनिटरिंग सेल बुलंदशहर ने कोर्ट में तगड़ी पैरवी की। 7 गवाहों के बयान कराकर अभियोजन पक्ष ने दोष साबित किया। अभियोजक धर्मेन्द्र कुमार राघव, निरीक्षक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पैरोकार ओमकार और कोर्ट मोहर्रिर अजीत सिंह की मेहनत रंग लाई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना ही अभियान का मकसद है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.