पलिया कला: आलोक मिश्रा 11 ने जीता महादेव क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में सवान 11 को 8 रनों से पटखनी

पलिया कला (लखीमपुर खीरी)

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया कला स्थित छोटी पलिया क्रिकेट मैदान पर आयोजित ‘महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया कला स्थित छोटी पलिया क्रिकेट मैदान पर आयोजित ‘महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हो गया। खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में आलोक मिश्रा 11 ने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन करते हुए सवान 11 को 8 रनों से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।

रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचा फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक मिश्रा 11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में विपक्षी टीम के सामने 162 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवान 11 की टीम ने अंत तक जबरदस्त संघर्ष किया और मैच को बेहद रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। हालांकि, आलोक मिश्रा 11 के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ, अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे सवान 11 की टीम लक्ष्य से महज 8 रन दूर रह गई।

विजेता (आलोक मिश्रा 11): विजेता ट्रॉफी के साथ ₹20,000 की नकद पुरस्कार राशि।

उपविजेता (सवान 11): उपविजेता ट्रॉफी के साथ ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि।

मुख्य अतिथियों और गणमान्य हस्तियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के तमाम राजनीतिक, सामाजिक और गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से उदयवीर सिंह (नगर अध्यक्ष, भाजपा),आलोक मिश्रा,गजेंद्र सिंह जी (भाजपा नेता), विकास गुप्ता व दीपक पांडे (अधिवक्ता),प्रेम गुप्ता,उत्तम लोधी व अमन गुप्ता (भाजपा युवा मोर्चा) ,अरविंद गुप्ता (संस्थापक, पलिया नशा मुक्ति केंद्र)

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष  उदयवीर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करते हैं। एक स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की भूमिका अतुलनीय है।

पलिया के युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं” — आलोक मिश्रा
खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए आलोक मिश्रा (भइया) ने एक बड़ा और प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा—

“खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि भविष्य में पलिया नगर के युवाओं को आधुनिक खेल मैदान और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाएं आगे बढ़कर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।”

आयोजन समिति की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा
टूर्नामेंट को पूरी तरह अनुशासित, भव्य और सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। खेल प्रेमियों और अतिथियों ने समिति की उत्कृष्ट व्यवस्था की जमकर तारीफ की। सफल आयोजन कराने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

अध्यक्ष: शिवम् रघुवंशी, महामंत्री: वंश गुप्ता, कोषाध्यक्ष: आफताब फाइटर

उपाध्यक्ष: नकुल उर्फ समर सोनी, प्रबंधक: डॉ. सोनू, संरक्षक: एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता

प्रतियोगिता संचालक: अविरल शाह (युवा अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल पलिया कला पंजीकृत)

मंत्री: विक्रांत उर्फ विक्की शर्मा तथा सदस्य: सलमान व समस्त कार्यकर्ता।

मैदान पर मौजूद भारी संख्या में दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों टीमों के खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की। इसी के साथ यह भव्य ग्रामीण खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.