बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के थाना स्याना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। Dial-112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के थाना स्याना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाजीपुर में रविवार को पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पति ने मामूली आपसी विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की जांच में पता चला कि पति मोनू पुत्र खेमचन्द ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दोनों की शादी को अभी सिर्फ सात महीने ही हुए थे।
पुलिस ने मृतका गीता के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मोनू फरार है, जिसे पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फील्ड यूनिट घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026













