बुलंदशहर: अमरगढ़ में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दुकान बंद कर घर लौट रहे 2 युवकों की मौके पर ही मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ गांव में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ गांव में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चामुंडा मंदिर के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

मृतकों की पहचान राम प्याना कलां निवासी देवेंद्र उम्र 45 और पप्पू उम्र 38 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक अपनी फास्ट फूड की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार को भी हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.