बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर के निकट अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर के निकट अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ शाम लगभग 4 बजे आई तेज आंधी के कारण एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के झोंके को न सह पाने के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक मार्ग पूरी तरह जाम रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण गर्मी के बीच काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण, यात्री और जनप्रतिनिधि खुद ही आगे आए। सभी ने मिलकर कुल्हाड़ी व अन्य साधनों से पेड़ को काटकर रास्ते से हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से पेड़ के हिस्सों को सड़क किनारे किया गया और मार्ग को पुनः सुचारु कराया जा सका।
इस दौरान ग्राम प्रधान रामदास चौधरी एवं प्रधान पति धन प्रकाश शर्मा ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व राहगीरों का हाथ बंटाया और उनका मनोबल बढ़ाया। उनके इस सराहनीय प्रयास और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से सड़क साफ होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगामी बरसात और आंधी-तूफान के मौसम को देखते हुए हाईवे व अन्य मुख्य सड़कों के किनारे खड़े जर्जर व खतरनाक पेड़ों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और उन्हें हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे या असुविधा से बचा जा सके।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












